प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्षों पर सलकनपुर में विशेष पूजन-अर्चन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
रेहटी/सलकनपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सलकनपुर द्वारा देवी धाम सलकनपुर में मां विंध्यवासिनी बिजयासन माता की विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, किसान हितैषी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा प्रदान की है।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। सीहोर जिला प्रभारी विकाश विरानी ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर के प्रभारी विकास विरानी, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ भाटी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, केशव चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, भाजपा मंडल सलकनपुर अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सलकनपुर वृक्षारोपण के बाद जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक रमाकांत भार्गव नगर परिषद रेहटी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वही नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां फलदार वृक्ष रोपे गए नगर परिषद के पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।
