पैसों की कमी किसी गरीब विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा नहीं बनने देंगे : कार्तिकेय चौहान
सीहोर/भैरूंदा - भैरूंदा में 'मामा कोचिंग क्लास' की प्रवेश परीक्षा से पूर्व युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हर परिवार के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में भेजना आसान नहीं होता। ऐसे में हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध हो, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।
इस अवसर पर भैरूंदा के ग्राम धौलपुर की प्रतिभाशाली बेटी दीपिका जाट को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा-2025 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 मई 2026 को विदिशा में 'मामा कोचिंग क्लासेस' का शुभारंभ किया था। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
मामा कोचिंग क्लासेस में एमपीपीएससी (MPPSC), एसएससी (SSC), बैंकिंग, फॉरेस्ट सर्विस, डीआरडीओ (DRDO) सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण और गरीब परिवारों के युवाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा और सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।

'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी