सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनकल्याण शिविर का उद्देश्य : विधायक रमाकांत भार्गव

बुधनी/रेहटी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों और आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जून से 18जून तक संचालित जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बुधनी एवं नगर परिषद रेहटी द्वारा संयुक्त जनकल्याण शिविर का आयोजन रेहटी  नगर परिषद के सावरिया पैलेश में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों का पंजीयन एवं निराकरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राहियों एवं नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। सभी आवेदनों का विधिवत पंजीयन किया गया तथा अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा निराकरण कर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनकल्याणकारी कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे तथा सभी को उनके अधिकार एवं न्याय समय पर प्राप्त हों। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जनप्रतिनिधियों से जनता के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विभागवार प्राप्त आवेदन

जनकल्याण शिविर में कुल 3729 आवेदनों का पंजीयन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग – 04

उद्यानिकी विभाग – 14

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग – 2582

राजस्व विभाग – 335

पशुपालन विभाग – 15

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग – 300

श्रम विभाग – 17

सामाजिक न्याय विभाग – 36

सामान्य प्रशासन विभाग – 424

आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय सहभागिता

शिविर में विधायक रमाकांत भार्गव, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल टेलर, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हरमेन्द्र नागर, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, पूर्व ट्रस्ट डायरेक्टर केशव चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनार सिंह, ट्रस्ट डायरेक्टर एवं सरपंच रिखीराम यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विमल पंसारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा, पार्षद पिंटू मांगतानी, शिवनंदन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री चौहान, पूर्व पार्षद रामौतार यादव, रामगोविंद तिवारी, सुभाष पाल, दिनेश साहू, गोपाल मुकाती, महेश हरियाली एवं ओमप्रकाश माहेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, हितग्राही एवं आवेदक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, किया त्वरित निराकरण

शिविर में एसडीएम दिनेश तोमर, तहसीलदार सपना जलोरिया, जनपद पंचायत सीईओ, नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश मामलों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया।