शिवकुमार कर्नाटक के CM, लोक भवन में पार्टी दिग्गजों ने किया स्वागत
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है। आठ बार के विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके बीच चल रहा नेतृत्व परिवर्तन का सिलसिला पूरा हो गया है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से डी.के. शिवकुमार को अपना नया नेता चुना।
कैबिनेट का गठन और नए मंत्रियों की शपथ
डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य में नए मंत्रिमंडल का गठन भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के 13 वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पार्टी ने वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर को राज्य का उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। नए मंत्रियों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। उनके अलावा यू.टी. खादर, एम.बी. पाटिल, के.जे. जॉर्ज, के.एच. मुनियप्पा और प्रियंक खरगे जैसे अनुभवी चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। माना जा रहा है कि आगामी राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट का और विस्तार किया जा सकता है।

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव