विदिशासीहोर (मप्र.) एसके चौहान।

ग्राम बेरखेड़ी जेतु, जिला विदिशा में माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के कर कमलों से कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के लिए आधुनिक खेती की पाठशाला के रूप में कार्य करेगा, जहां वैज्ञानिक तकनीक, नई कृषि पद्धतियां और नवाचारों का प्रशिक्षण किसानों को दिया जाएगा।श्री चौहान ने कहा कि इस केन्द्र का उद्देश्य केवल भवन निर्माण करना नहीं है, बल्कि किसानों को खेतों में जाकर आधुनिक खेती की तकनीक सिखाना है। यहां मिट्टी परीक्षण, बीज उपचार, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, धान की आधुनिक खेती सहित विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ खेती के तरीके बदलने होंगे। कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों को अपनाना जरूरी है। डायरेक्ट सीडिंग धान जैसी पद्धतियों से पानी की बचत होगी और किसानों की लागत कम होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसानों को फसल संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। फसल में बीमारी, कीट या उत्पादन संबंधी समस्या आने पर वैज्ञानिकों से सलाह मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के आधार पर रिसर्च की जाएगी, जिससे सोयाबीन सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने, फसल सुरक्षा और नई तकनीकों के विकास में मदद मिलेगी। युवाओं के लिए कृषि आधारित कौशल विकास, स्टार्टअप, फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए मशीन बैंक बनाया जाएगा, जहां आधुनिक कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध होंगे। साथ ही फल एवं सब्जियों की उन्नत नर्सरी विकसित की जाएगी, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री मिल सके।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कृषि सामग्री खरीदें। नकली बीज, खाद एवं कीटनाशक बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को पक्का बिल लेने और QR कोड के माध्यम से सामग्री की जांच करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र में एग्री क्लिनिक की स्थापना भी की जाएगी, जहां खेतों की समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एडल सिंह कंसाना, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीणा, विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, बासौदा विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक श्री हरि सप्रे, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आईसीएआर के डीजी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांगीलाल जाट, डॉ. राजवीर सिंह, डीडीजी श्री सितार चतुर्वेदी, श्री आर.के. अग्रवाल, श्री योगेंद्र कुमार सहित अनेक वैज्ञानिक, अधिकारी एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र के किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने का कार्य किया जाएगा।

खेत बचाओ अभियान का संकल्प — स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान और समृद

न्यूज़ सोर्स : खेत बचाओ अभियान